Jharkhand News : दुबई में फंसे गुमला के 2 मजदूर सकुशल लौटे अपने घर, सुनायी आपबीती

Updated at : 08 Mar 2021 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : दुबई में फंसे गुमला के 2 मजदूर सकुशल लौटे अपने घर, सुनायी आपबीती

Jharkhand News, Gumla News, गुमला न्यूज : दुबई से सकुशल अपने घर वापस आने पर जहां दोनो मजदूरों ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया, वहीं दुबई में फंसे होने की आपबीती भी सुनायी. मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम दिलाने के बहाने दुबई ले जाया गया, लेकिन वहां काम नहीं मिला. टूरिस्ट वीजा भी खत्म हो गया जिससे उन्हें सड़कों पर 7 दिनों तक भटकना पड़ा. वे 6 दिनों तक भूखे रहे.

विज्ञापन

Jharkhand News, Gumla News, गुमला न्यूज : दुबई में फंसे गुमला जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड के नवडीहा बरटोली गांव के मजदूर सुनील भगत और डुको गांव के अजय उरांव को सकुशल वापस लाया गया. रविवार की रात को दोनों मजदूर हवाई जहाज से रांची में उतरे. इसके बाद घाघरा पुलिस द्वारा दोनों को सड़क मार्ग से घाघरा लाया गया. दोनों मजदूरों को सकुशल देखकर परिवार के लोग काफी खुश हैं. वहीं, मजदूरों ने भी राहत की सांस ली.

दुबई से सकुशल अपने घर वापस आने पर जहां दोनो मजदूरों ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया, वहीं दुबई में फंसे होने की आपबीती भी सुनायी. मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम दिलाने के बहाने दुबई ले जाया गया, लेकिन वहां काम नहीं मिला. टूरिस्ट वीजा भी खत्म हो गया जिससे उन्हें सड़कों पर 7 दिनों तक भटकना पड़ा. वे 6 दिनों तक भूखे रहे.

मजदूरों ने कहा कि उनलोगों ने वापस घर आने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन गुमला एसपी की पहल पर उन्हें दुबई से वापस लाया गया है. दोनों मजदूरों ने गुमला एसपी का आभार प्रकट किया है. मजदूरों ने कहा कि अब वे किसी के बहकावे में नहीं आयेंगे.

Also Read: Jharkhand News : दुबई में फंसे गुमला के 2 युवक के परिजन हैं परेशान, पूर्व शिक्षा मंत्री ने CM हेमंत से जल्द वापसी की अपील की

बता दें कि दुबई में फंसे मजदूरों को लेकर प्रभात खबर ने प्रमुखता से समाचार छापा था. इसके बाद पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और कांग्रेस महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मजदूरों को मदद करने की मांग की थी. सीएम ने इसपर गंभीरता दिखाते हुए मजदूरों को लाने की पहल की. इसके बाद गुमला पुलिस ने इसपर कार्रवाई शुरू करते हुए दोनों मजदूरों को वापस लाया.

नौकरी का झांसा देकर भेजा था दुबई

मजदूरों ने बताया कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला मधुकर मिश्रा इस वर्ष 28 जनवरी को दोनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें घर से अपने साथ ले गया था. 7 फरवरी को टूरिस्ट वीजा से दुबई पहुंचाया था. इन दोनों मजदूरों से तस्कर ने नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़- डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे, लेकिन दुबई पहुंचने के बाद इन दोनों मजदूरों को कोई नौकरी नहीं दी गयी. इसके बाद इन दोनों मजदूरों को कोरोना पॉजिटिव बताकर बंधक बना लिया गया. बाद में छोड़ दिया गया और वे सड़कों पर भटकते रहे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola