झारखंड पुलिस को अब है इन बड़े नक्सलियों की तलाश, प्रशासन ने जारी की नाम और इनाम की राशि

झारखंड के गुमला पुलिस की नजर अब भाकपा माओवादी के बड़े नक्सलियों की ओर है. इनमें सबसे बड़ा नाम अनिल गंझू का है. प्रशासन ने इनका नाम पता जारी करते हुए इनामी राशि की घोषणा की है.
गुमला: गुमला जिला की पुलिस को भाकपा माओवादी के पांच बड़े नक्सलियों की तलाश है. जिसमें बिहार राज्य के दो बड़े नक्सली हैं, जिनके झारखंड राज्य में घूमने की सूचना है. साथ ही लातेहार जिला के एक नक्सली व चाईबासा जिला के दो नक्सली हैं. इन पांचों नक्सलियों पर झारखंड राज्य सरकार ने इनाम की राशि घोषित कर रखी है.
गुमला प्रशासन ने भी नक्सलियों के नाम, पता जारी करते हुए इनाम की राशि की जानकारी गुमला जिला के लोगों को दी है. साथ ही नक्सलियों को पकड़ने में मदद करनेवाले या फिर गुप्त सूचना देनेवाले लोगों को इनाम की राशि दी जायेगी. गुमला पुलिस ने इन पांचों नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान भी जारी कर रखा है.
पुलिस की नजर में यह पांचों नक्सली फरार हैं और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं. ये पांचों कुख्यात नक्सली हैं. गुमला के जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने इन पांचों नक्सलियों की सूची जारी करते हुए इनाम की राशि की जानकारी दी है.
-
अमर गंझू उर्फ अनिल गंझू उर्फ काजू जी उर्फ काजू गुप्ता, पिता स्व लोहरी भोक्ता, पता- झरना, थाना- ढिबरी, जिला- औरंगाबाद (बिहार) है. यह भाकपा माओवादी के रिजनल केंद्रीय मेंबर सदस्य हैं. इसके ऊपर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
-
अमरजीत यादव उर्फ टिंगू जी उर्फ लखन यादव, पिता स्वमोती यादव, पता गरहितरी, थाना- बाराचट्टी, जिला- गया (बिहार) का है. यह भाकपा माओवादी संगठन में जोनल कमांडर है. इस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित है.
-
नेशनल भुइयां उर्फ संजीव, पिता नवल भुइयां उर्फ बाजू गांझु, पता झिरमतकोगा, थाना- बालूमाथ, जिला – लातेहार का है. भाकपा माओवादी संगठन में सबजोनल कमांडर है. इस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है.
-
राहुल चंपिया उर्फ राहुल केराई, पिता बंगरा चंपिया, पता लिंपुंगा, थाना – गुवा, जिला- पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा का है. यह भाकपा माओवादी संगठन में मेंबर है. इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है.
-
सुलेमान हांसदा, पिता स्व जुनू हांसदा, पता हस्तनाबुरु, थाना – चोटानाग्रा, जिला – प सिं का है. भाकपा माओवादी संगठन में मेंबर है. एक लाख का इनाम घोषित है.
रिपोर्ट- दुर्जय पासवान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




