झारखंड का ये शार्प शूटर गुमला से गिरफ्तार, इस बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आया था शहर

Updated:
विज्ञापन
झारखंड का ये शार्प शूटर गुमला से गिरफ्तार, इस बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में आया था शहर

गुमला पुलिस ने शार्प शूटर राजकुमार मुंडा रांची से गिरफ्तार कर लिया है, वह शहर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आया था. लेकिन समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गयी, और वो पुलिस की गिरफ्त में आ गया. उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल और गोली बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News ( दुर्जय पासवान ) गुमला : रांची का शार्प शूटर राजकुमार मुंडा को गुमला पुलिस ने पिस्तौल और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वह रांची से गुमला किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आया था. लेकिन समय रहते गुमला थाना प्रभारी मनोज कुमार को इसकी गुप्त सूचना मिल गयी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शार्प शूटर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. इसके बाद राजकुमार मुंडा को गुमला शहर के ललित उरांव बस पड़ाव से धर दबोचा गया.

जब उसकी तलाशी ली गयी तो एक पिस्तौल और तीन जिंदा गोली बरामद हुआ है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया. हालांकि पूछताछ में उन्होंने ये नहीं बताया कि रांची से गुमला वो किसे मारने आया था. पुलिस ने कहा है कि पकड़े गये अपराधी के पास से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

एसडीपीओ मनीषचंद्र लाल ने बताया कि राजकुमार मुंडा रांची जिला के सोसई बुढ़मू गांव का रहने वाला है. उसे ललित उरांव बस पड़ाव से गुप्त सूचना पर छापामारी कर पकड़ा गया है. एसडीपीओ ने बताया कि वह गुमला में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस को सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola