Jharkhand Crime News : वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर की दोस्ती फिर बाद में किया दुष्कर्म, जानें उसके बाद क्या हुआ

Updated at : 27 Apr 2021 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर की दोस्ती फिर बाद में किया दुष्कर्म, जानें उसके बाद क्या हुआ

उसके द्वारा वेब सीरीज में काम दिलाने की बात कही गयी. जिसके लिए शूटिंग की बात करने के लिए नेतरहाट लोकेशन में चलने के लिए घाघरा बुलाया गया था. रात हो जाने के कारण रास्ते में घाघरा में रवि सिंह का घर है. जहां पर उसके द्वारा रखा गया और रात में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. सुबह में उस घर में उसकी पत्नी आयी और युवती की पिटाई की.

विज्ञापन

Gumla Ghaghra News, Gumla Crime News घाघरा : रांची की एक युवती ने घाघरा निवासी रवि सिंह के ऊपर दुष्कर्म करने का कथित आरोप घाघरा थाना में की है. घाघरा पुलिस ने मामले को महिला थाना में भेज दिया. महिला थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवती को वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर घाघरा में लाकर दुष्कर्म किया गया है. इस संबंध में युवती ने बतायी कि रवि सिंह के द्वारा फेसबुक से दोस्ती हुई थी.

उसके द्वारा वेब सीरीज में काम दिलाने की बात कही गयी. जिसके लिए शूटिंग की बात करने के लिए नेतरहाट लोकेशन में चलने के लिए घाघरा बुलाया गया था. रात हो जाने के कारण रास्ते में घाघरा में रवि सिंह का घर है. जहां पर उसके द्वारा रखा गया और रात में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया. सुबह में उस घर में उसकी पत्नी आयी और युवती की पिटाई की.

किसी तरह अपने आप को बचा कर घर से निकली. जिसके बाद राहगीरों को रोक कर घाघरा थाना का पता पूछ थाना पहुंच गयी. युवती ने घाघरा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर थाना प्रभारी कुंदन कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायत हमारे पास आयी थी, जो कि महिला थाना में रेफर किया गया है.

रवि की पत्नी ने कॉल गर्ल की पिटाई की

इधर, कुछ लोगों ने बताया कि रवि सिंह द्वारा जिस युवती को लाया गया था. वह कॉल गर्ल है. रवि सिंह अपना नया घर का निर्माण करा रहा है. वहां पर दो रूम बनाया गया है. वहीं पर लाकर उसे रखा था. बाद में सुबह उसकी पत्नी आकर देखी तो वह आग बबूला हो गयी और युवती से पूछी तुम कौन हो तो जवाब में युवती ने बताया कि हम रवि की पत्नी है. यह मेरा घर बन रहा है. जिससे रवि की पत्नी काफी गुस्से में आ गयी. उसने कहा कि रवि की पत्नी मैं हूं. इसके बाद तुम कहां से आ गयी. उसी जगह पर दोनों में हाथापाई भी हुई.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola