Jharkhand Crime News : जमीन विवाद में गुमला में दिव्यांग जयराम की गला रेतकर हत्या, दो दिन से था गायब

Updated at : 03 Oct 2021 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : जमीन विवाद में गुमला में दिव्यांग जयराम की गला रेतकर हत्या, दो दिन से था गायब

गुमला के सिसई थाना क्षेत्र में दिव्यांग जयराम उरांव की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. पुलिस जमीन विवाद में हत्या होने की आशंका जता रही है. इस मामले को लेकर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (गुमला) : गुमला जिला अतर्गत सिसई थाना क्षेत्र के सियांग नदीटोली निवासी 55 वर्षीय जयराम उरांव की अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. वह एक पैर से दिव्यांग था. मृतक सियांग गांव करमा बासी पर्व मनाने गया था. दो दिनों से लापता था. रविवार को सियांग गांव के खेत में जयराम का शव मिला. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिवार के लोगों ने जमीन विवाद में जयराम की हत्या होने की आशंका व्यक्त की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पूछताछ के लिए 4 लोग हिरासत में

जयराम उरांव शुक्रवार को सियांग गांव करमा बासी पर्व मनाने गया था. जिसके बाद से वह गायब था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. रविवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना सिसई पुलिस को दी गयी. SDPO मनीष चंद्र लाल एवं थाना प्रभारी अभिनव कुमार घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. थानेदार अभिनव कुमार ने बताया कि 55 वर्षीय जयराम उरांव की गला रेत कर हत्या की गयी है.

मृतक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर कर शव छुपाने की नियत से गांव के बाहर खेत में शव को फेंका गया है. शव को देखने से लगता है कि दो से तीन दिन पूर्व ही इसकी हत्या की गयी है. अनुसंधान में मामला जमीन विवाद का लग रहा है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. संदेह के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Also Read: चिकेन चोरी कर खाना तीन युवकों को पड़ा महंगा, गुमला के पालकोट में मामला दर्ज, आरोपियों ने दी धमकी
मृतक एक पैर से दिव्यांग था

मृतक के भतीजा धर्मवीर उरांव ने सिसई थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह 10 बजे चाचा जयराम उरांव सियांग बस्ती करमा बासी मनाने गया था. शाम तक घर नहीं लौटने पर हमलोग सियांग गांव खोजने के लिए गये, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. मेरा चाचा एक पैर से विकलांग थे और उस गांव के कुछ लोगों से पुस्तैनी 22 एकड़ जमीन को लेकर वर्षों से विवाद था. अक्सर जान मारने की धमकी दिया जाता था. जयराम उरांव कभी कभार शराब का सेवन भी करते थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola