ePaper

Jharkhand Crime News : झारखंड के गुमला में रेलवे ट्रैक पर मिला लापता बैंक अधिकारी का शव, सिमडेगा एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे राकेश

Updated at : 07 Mar 2021 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड के गुमला में रेलवे ट्रैक पर मिला लापता बैंक अधिकारी का शव, सिमडेगा एक्सिस बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थे राकेश

Jharkhand Crime News, Gumla News, गुमला न्यूज (दुर्जय पासवान) : झारखंड के सिमडेगा जिले के एक्सिस बैंक के सहायक प्रबंधक राकेश रोशन का शव शनिवार को कामडारा थाना के पोकला रेलवे ट्रैक से पुलिस ने बरामद किया है. राकेश पिछले 24 घंटे से लापता थे. वे रांची के रहने वाले थे. पुलिस ने शव बरामद करने के बाद हत्या या आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है. शव में गंभीर चोट के निशान हैं. मृतक के पिता ने मौत की जांच की मांग की है.

मृतक की पहचान एक्सिस बैंक, सिमडेगा के प्रबंधक 26 वर्षीय राकेश रोशन के रूप में हुई है. मृतक राकेश रांची के बूटी मोड़ के रहने वाले थे एवं गुरुवार से ही सिमडेगा से गायब थे. घटना की सूचना मिलने पर कामडारा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के गुमला में डायन बिसाही में पांच लोगों की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन कामडारा पहुंच चुके हैं. शव को रांची ले जाया जायेगा. रांची रिम्स में पोस्टमार्टम होगा. मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि उनका बेटा शुक्रवार को दिन के 11 बजे सिमडेगा बैंक से रांची आने के लिए निकला था. उसके शव से गौरव बस का टिकट मिला है. पिता ने कहा कि उसका पुत्र सीधा साधा था. उन्होंने पुत्र की मौत की जांच की मांग की है.

Also Read: Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन से मिले विधायक चमरा लिंडा, अल्पसंख्यक विद्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण को कैबिनेट से स्वीकृति के लिए जताया आभार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola