नौ लाख के जेवरात व 4.50 लाख नगद की चोरी

Updated:
विज्ञापन
नौ लाख के जेवरात व 4.50 लाख नगद की चोरी

गुमला शहर में एक बड़ी चोरी की घटना घटी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गुमला

गुमला शहर में एक बड़ी चोरी की घटना घटी है. चोरों ने खाली घर से नौ लाख रुपये के जेवरात व साढ़े चार लाख रुपये नगद की चोरी कर ली. इस चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है. साथ ही चोरों का पता करने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार गुमला शहर के नीमटोली क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकद समेत कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

एक परिचित के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गये थे

मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी मुकेश तिर्की जो वर्तमान में नीमटोली गुमला में रहता है. वह बीते एक मई को वह अपने पूरे परिवार के साथ एक परिचित के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. रात अधिक होने के कारण परिवार वहीं रुक गया. फिर अगले दिन दो मई को जब परिवार के लोग घर लौटे तो घर का नजारा देख सभी के होश उड़ गये. चोरों ने सीढ़ी के पास लगे वेंटिलेटर को तोड़कर घर में प्रवेश किया और दरवाजे का ताला तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित के अनुसार चोरी गये सामान में सोने का नथ, कान के झुमके, मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, चांदी की चेन, पायल समेत अन्य जेवर शामिल हैं. जिसकी कुल कीमत करीब नौ लाख रुपये बतायी जा रही है. इसके अलावा घर में रखा करीब साढ़े चार लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी चोर अपने साथ ले गये. पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना थाना में दी गयी है. जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने की मांग की है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola