IPS officers In Jharkhand : नक्सलियों का होगा सफाया ! झारखंड ने केंद्र से मांगे 10 IPS ऑफिसर्स
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jul 2021 2:45 PM
IPS officers In Jharkhand, रांची न्यूज : झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के माध्यम से चयनित 10 भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का आवंटन झारखंड राज्य संवर्ग में करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपना अनुमोदन दे दिया है. आपको बता दें कि भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी से जूझ रहे झारखंड में उग्रवाद उन्मूलन को लेकर आईपीएस अधिकारियों की मांग की गयी है.

झारखंड में वर्तमान में 24 जिलों में से 19 उग्रवाद प्रभावित हैं. पुलिस मुख्यालय से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में पूर्व में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए उग्रवाद उन्मूलन की दिशा में सुदृढ़ कार्यवाही को लेकर सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के माध्यम से चयनित भारतीय पुलिस सेवा के कम से कम 10 पदाधिकारियों का आवंटन झारखंड राज्य संवर्ग में करने का अनुरोध गृह मंत्रालय से किया गया है.
आपको बता दें कि झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के स्वीकृत संवर्ग बल 149 के विरुद्ध मात्र 113 पदाधिकारी उपलब्ध हैं. इनमें से 93 पदाधिकारी सीधी भर्ती के तहत नियुक्त हैं, जबकि 20 प्रोन्नति से नियुक्त किये गये हैं. इसी प्रकार सीधी भर्ती के पदाधिकारियों के निर्धारित कोटे 104 के विरुद्ध 11 सीधी भर्ती के पदाधिकारियों की कमी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए