टाटा स्टील समेत इन कंपनियों में 75 % स्थानीय युवाओं को नौकरी ! रोजगार पर क्या बोले कल्याण मंत्री चंपई सोरेन

Naukri 2021 In Jharkhand, रांची/जमशेदपुर न्यूज : टाटा स्टील, जुस्को, यूसिल समेत झारखंड की सभी छोटी-बड़ी कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को नौकरी दिये जाने को लेकर प्रबंधन से नये सिरे से बात की जायेगी. उक्त बातें कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने ‘प्रभात खबर’ से कहीं. सोमवार की शाम श्री सोरेन ने तीन विधायकों व पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ नियोजन समेत अन्य मुद्दों पर जमशेदपुर सर्किट हाउस में बातचीत की.

विधायकों से बातचीत के बाद मंत्री चंपई सोरेन ने बताया कि हाल ही में ट्राइब्ल एडवाइजरी काउंसिल (टीएसी) की बैठक हुई थी, इसमें स्थानीय आदिवासी-मूलवासी युवाओं को रोजगार देने समेत अन्य अहम विषयों पर एजेंडा तैयार किया जा रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के क्षेत्र में विकास पर मुख्यमंत्री जल्द निर्णय लेंगे. मंत्री से मिलने वालों में विधायक रामदास सोरेन, संजीव सरदार, समीर मोहंती, महावीर मुर्मू व अन्य शामिल थे.
परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि ओवरलोडिंग चलने वाली गाड़ियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. इसकी जांच की जा रही है. श्री सोरेन ने बताया कि झारखंड में यूपीए की सरकार बनते ही कोरोना संकट आ गया. स्थिति सामान्य होते ही सूबे में ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी. इधर, बाइक में दोनों सवारी को हेलमेट पहनने के सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि हेलमेट पहनने की अनिवार्यता केवल नियम नहीं है. यह बाइक चालक व सवार को सुरक्षा प्रदान करता है. इसमें कोई समझौता नहीं किया जायेगा और न कोई ढील दी जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए