आवास योजना को पूरा करने का निर्देश

Published by : DEEPAK Updated At : 24 May 2025 11:03 PM

विज्ञापन

प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत सचिवों की बैठक उनके कार्यालय में हुई.

विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को पंचायत सचिवों की बैठक उनके कार्यालय में हुई. बैठक में आवास योजना जैसे अबुआ आवास, जनमन आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की गयी. इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार ने पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा है कि आवास योजना में तेजी लाये. जो लाभुक प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त प्राप्त करने के बावजूद भी कार्य प्रगति पर नहीं है, तो ऐसे लाभुकों से संपर्क करें और निर्माणाधीन आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करे. ताकि बाकी बचे लाभुकों को भी आवास योजना का लाभ मिल सके. मौके पर शंकर खेरवार, अशोक कुमार, आलोक सेन, किशोर तिर्की, कलेश्वर साहू, आशिक मीर, दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola