ePaper

Gumla में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद : समाज पर अपने विचार थोपना गलत

Updated at : 29 Feb 2020 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
Gumla में बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद : समाज पर अपने विचार थोपना गलत

President in Jharkhand : समाज में कभी-कभी इस प्रकार की विकृतियां पैदा होती हैं कि जबरदस्ती अपने विचार को थोपने की बात सामने आती है. अपनी बात को गलत समझते हुए भी यह कहना कि यही सही है और अपनी ही बात को सही मानना उचित नहीं है.

विज्ञापन

बिशुनपुर (गुमला) : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि समाज पर जबरदस्ती अपने विचारों को थोपना एक प्रकार की विकृति है, जबकि भ्रातृत्व भाव पूरे देश को एक सूत्र में जोड़ता है. राष्ट्रपति कोविंद गुमला के बिशुनपुर गांव में यहां पद्मश्री से सम्मानित अशोक भगत की संस्था विकास भारती में शनिवार को आदिवासी समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे.

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा, ‘समाज में कभी-कभी इस प्रकार की विकृतियां पैदा होती हैं कि जबरदस्ती अपने विचार को थोपने की बात सामने आती है. अपनी बात को गलत समझते हुए भी यह कहना कि यही सही है और अपनी ही बात को सही मानना उचित नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘गांधी जी कहा करते थे कि यदि आपको मेरी बात सही लगती है, तो उस बात को अपना लीजिए और फिर यह कहिए कि यह मैंने कही है, यह मत कहिए कि यह गांधी जी ने कहा है, क्योंकि वह बात आपकी हो गयी. वह आपके आचरण में आ गया. यदि इस प्रकार हमारा समाज आगे बढ़ेगा, तो ही उचित होगा.’

उन्होंने कहा, ‘भ्रातृत्व भाव ही पूरे देश को जोड़ता है.’ उन्होंने कहा, ‘मनुष्य होने के नाते हमें यह प्रयास करना चाहिए कि इंसान में कोई अंतर न किया जाये. आचरण में अंतर नहीं आना चाहिए.’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘मुझे खुशी इस बात की है कि मैं आप सबके बीच आया हूं. मैं आदिवासी समुदाय के लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिलना चाहता हूं. मैं ठेठ आदिवासी समुदाय के लोगों से मिल रहा हूं.’

उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और हम सबको भी बदलना है. कोविंद ने कहा, ‘जब देश बदलता है तो संसाधनों की आवश्यकता होती है. हमारे पास संसाधन उतने नहीं हैं. जनसंख्या बढ़ती जा रही है.’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘शिक्षा का संसाधन हम अपने बच्चों को दे सकते हैं. आप अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाइये और उनको अच्छा आचरण दीजिए.’

इससे पूर्व विकास भारती के सचिव अशोक भगत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें समाज में प्रेरणा और ऊर्जा का स्रोत बताया. कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola