हिसरी ने चरकाटोली को हरा कर जीता खिताब
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डुमरी प्रखंड में आयोजित झामुमो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन
डुमरी प्रखंड में आयोजित झामुमो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
डुमरी(गुमला).
डुमरी प्रखंड में आयोजित झामुमो फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई. मुख्य अतिथि विधायक भूषण तिर्की थे. प्रतियोगिता के फाइनल में हिसरी ने चरकाटोली को एक गोल से हरा कर खिताब जीता. विजेता टीम को 41 हजार व उपविजेता को 15 हजार, तृतीय व चौथे स्थान पर रहनेवाली टीमों को क्रमश: छह व पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में 50 से अधिक खोड़हा दलों ने भाग लिया, जिसे विधायक ने ड्राम देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में 40 टीमें शामिल हुई थी. सभी टीमों को जर्सी दी गयी. मौके पर फादर दोमनिक तिर्की, फादर अलविस ठिठियो, फादर अमरदीप किंडो, फादर इलियस मिंज, फादर एडवर्ड लकड़ा, डुमरी थाना प्रभारी, रंजीत सिंह सरकार, मो आरिफ, मो लड्डन, नीरज तिर्की, रूबेन टोप्पो, राजीव तिर्की, कलिस्ता बरवा आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










