ग्राहक व पंप संचालक के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन
ग्राहक व पंप संचालक के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्राहक व पंप संचालक के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

गुमला. जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब आमलोगों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि विवाद व तनाव की वजह बनने लगी है. कहीं लंबी कतारें लग रही हैं, तो कहीं ग्राहकों को ईंधन नहीं मिलने पर बहस व झड़प की नौबत आ जा रही है. ताजा मामला पालकोट प्रखंड स्थित पंप से सामने आया है, जहां डीजल लेने पहुंचे एक ग्राहक व पेट्रोल पंप संचालक के बीच जम कर विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक डीजल लेने पंप पहुंचा था. आरोप है कि पंप पर डीजल उपलब्ध रहने के बावजूद उसे देने से मना कर दिया गया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पंप संचालक हाथ में लाठी लेकर ग्राहक की ओर दौड़ पड़ा. अचानक बिगड़े माहौल को देख वहां अफरा-तफरी मच गयी. लाठी लेकर संचालक को आक्रामक होते देख ग्राहक कुछ देर के लिए सहम गये. लेकिन सूचना मिलते उसके परिचित और समर्थक भी पंप पहुंच गये. इसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया. हालांकि ग्राहक पक्ष ने संयम बरता. लेकिन आरोप है कि पंप संचालक और उसके दो बेटे काफी देर तक दबंगई करते रहे. हंगामे के बीच आखिरकार ग्राहक को बिना डीजल लिए वापस लौटना पड़ा. पीड़ित ग्राहक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर मीडिया को उपलब्ध कराया है और जिला प्रशासन व पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. साथ ही संबंधित थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola