तिलक दल के हर्ष भगत को मिला प्रथम स्थान
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2026 10:24 PM
सांता पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन
गुमला. सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर गुमला में स्कूली बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने कहा कि सांता पब्लिक स्कूल का प्रयास सराहनीय है. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से यहां पर बच्चों ने जिस तरह भारत देश के विभिन्न राज्यों का संस्कृति व स्वतंत्रता सेनानियों का ड्रेसअप में जो बच्चे आये हैं. निश्चित यह हमारे देश के विभिन्नता में एकता को प्रदर्शित करता है. हमारा देश अनेकता में भी एकता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों ने जिस प्रकार थीम प्रदर्शन किया है. कोई झारखंड राज्य, असम, पंजाब, बंगाल राज्य, तमिलनाडु राज्य का संस्कृति का प्रदर्शन किया है, जो तारीफ के काबिल है. स्कूल में बच्चे काफी अनुशासित दिखायी दे रहे हैं. सांता पब्लिक स्कूल में फ्री एडमिशन होता है, जो एक अच्छी पहल है. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से बच्चों का मानसिक विकास होता है. स्कूल के डायरेक्टर हेमंत कुमार ने कहा है कि शिक्षा दान महादान की तर्ज पर स्कूल कार्य करती है. बच्चों का मानसिक विकास प्रतियोगिता द्वारा होती है. कंप्टीशन की भावना जागृत होती है. उन्होंने बताया सत्र 2026-27 में स्कूल में फ्री एडमिशन चालू है. प्रतियोगिता में तिलक दल के हर्ष भगत ने बाल गंगाधर तिलक के रूप में अपने को प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. झारखंडी संस्कृति को लेकर आये भगत दल दूसरे स्थान पर रहे. अलबर्ट एक्का के चरित्र पर आये सुभाष दल के अंकित कुमार साहू थर्ड हुए. सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने सम्मानित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










