झारखंडी अरबी को दिलायी पहचान, सुप्रिया बनीं राज्य स्तरीय रनर अप

सनराइज मसाला व प्रभात खबर के कुकिंग चैलेंज में दिखाया पाक कला का हुनर, दोनों बहनों ने फाइनल में बनायी जगह
गुमला. रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल में सनराइज मसाला व प्रभात खबर की ओर से आयोजित सनराइज मसाले खाओ, खिलाओ और हिट हो जाओ कुकिंग चैलेंज के फाइनल राउंड में गुमला की बेटी सुप्रिया सुमन ने झारखंडी पारंपरिक सब्जी अरबी (कचू) को नयी पहचान दिला कर सम्मान हासिल किया. प्रतियोगिता में उनके विशेष व्यंजन को राज्य स्तरीय द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता में दो प्रमुख कैटेगरी फायर कुकिंग और नॉन-फायर कुकिंग शामिल थीं. फायर कुकिंग में प्रतिभागियों ने लाइव कुकिंग के दौरान वेज और नॉन-वेज व्यंजन तैयार किये, जबकि नॉन-फायर कुकिंग में बिना आग के आकर्षक और स्वादिष्ट व्यंजनों की प्रस्तुति दी गयी. फाइनल राउंड में झारखंड से लेकर श्रीलंका तक के विभिन्न व्यंजन परोसे गये, जिसमें कई अनुभवी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. गुमला जिले से फायर कुकिंग कैटेगरी में सुप्रिया सुमन तथा नॉन-फायर कुकिंग में उनकी बहन सुमेधा सुमन को फाइनल राउंड के लिए चुना गया था. सुप्रिया सुमन ने अरबी मसाला कढ़ाई, अरबी टिक्का और अरबी प्याजी जैसे अनोखे व्यंजन बना कर अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया और निर्णायकों की सराहना बटोरी. वहीं सुमेधा सुमन ने भी नॉन-फायर कुकिंग में अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर लोगों को प्रभावित किया. दोनों बहनें गुमला के लक्ष्मण नगर निवासी आनंद किशोर पंडा की पुत्रियां हैं. उनकी इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










