गुमला : चाकू मारकर युवक को किया घायल

शहर के महावीर चौक के समीप स्कूटी सवार दो युवकों ने पटेल चौक निवासी राकेश कुमार साहू (32) को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है.
शहर के महावीर चौक के समीप स्कूटी सवार दो युवकों ने पटेल चौक निवासी राकेश कुमार साहू (32) को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार की रात की है. घायल राकेश कुमार साहू ने बताया महावीर चौक के समीप खड़ा था. तभी एक युवक ब्लू रंग के स्कूटी से बड़ाइक मुहल्ला की ओर से गली में आया और मुझे बुलाया. मैं उसके पास नहीं गया. जिसके बाद वह बड़ाइक मुहल्ला की ओर चला गया. पांच मिनट बाद पुनः एक लड़का के साथ वापस आया. फिर दोनों मेरे पास आये और कमर से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ मुझ पर हमला कर दिया. चाकू मारने वाला का नाम पवन बताया है. उसने कहा कि वह पूर्व में बड़ाइक मुहल्ला में रहता था और जमीन व घर बेचकर कहीं चला गया था. पवन बराबर गुमला आता है. घटना के बाद दोनों युवक जशपुर रोड की ओर फरार हो गये. वहीं पवन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई बार जेल भी जा चुका है. सदर अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को डॉक्टर ने इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया. गुमला थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
Also Read: गुमला : सड़क हादसे में दो युवक की मौत, सोलगा गांव स्थित तीखा मोड़ के पास घटी घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










