हाथ में फोटो व आंख में आंसू लिये तीन दिन से लापता पत्नी को ढूंढ़ रहा है पति, लेकिन थाना जाकर नहीं करा रहा है गुमशुदगी का केस दर्ज

गांव के सुधेश्वर साहू की पत्नी सुखमनी देवी मंगलवार दिन के तीन बजे से गायब है. पति के अनुसार सुखमनी गुमला शहर आभूषण दुकान आयी थी. सुखमनी मंगलसूत्र बनाने की बात कह कर घर से निकली थी. इसके बाद से वह घर नहीं आयी.
गुमला : हाथ में फोटो व आंख में आंसू लिये एक युवक अपनी पत्नी को खोज रहा है. तीन दिन पहले महिला लापता हो गयी. इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. मामला, पालकोट थाना क्षेत्र के कोंडेरकेला गांव का है.
गांव के सुधेश्वर साहू की पत्नी सुखमनी देवी मंगलवार दिन के तीन बजे से गायब है. पति के अनुसार सुखमनी गुमला शहर आभूषण दुकान आयी थी. सुखमनी मंगलसूत्र बनाने की बात कह कर घर से निकली थी. इसके बाद से वह घर नहीं आयी.
मंगलवार को जब देर शाम तक सुखमनी घर नहीं पहुंची, तो सुधेश्वर अपनी पत्नी को खोजने निकल गया. अब तीन दिन हो गये. सुधेश्वर एक दर्जन से अधिक गांव घूम लिया. गुमला शहर में भी वह अपनी पत्नी को खोजने आया था. परंतु सुखमनी नहीं मिली. सुधेश्वर से जब पूछा गया कि थाना में शिकायत की है या नहीं.
इस पर सुधेश्वर ने कहा कि थाना जाने में डर लगता है. वहां मेरी बात कोई सुनेगा या नहीं. इसी वजह से वह थाना नहीं जा रहा है. जब कुछ लोगों ने उन्हें समझाया कि थाना जाकर पत्नी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराये तो वह बोला कि शुक्रवार को अपने बच्चों के साथ पालकोट थाना में जाकर केस करेंगे.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










