लगातार हो रही बारिश से डुमरी के किसानों को भारी परेशानी, सब्जियां हुई बर्बाद
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jun 2021 12:55 PM
टांगरडीह गांव निवासी कृषक मीना देवी ने बताया कि दो दिनों की बारिश में तैयार सब्जी फसल पानी में डूब गया है. ये बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. जिससे किसानों की पूंजी व आमदनी दोनों डूब गयी है. मैंने दो एकड़ खेत में कद्दू, करेला, भिंडी, टमाटर, बोदी, झींगी, गोंगरा आदि सब्जी लगायी थी. सभी सब्जी बेचने के लिए तैयार हो गया था.
गुमला : दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार बारिश से महिला कृषक मीना देवी के सब्जी खेतों में पानी भर गया है. जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है.
टांगरडीह गांव निवासी कृषक मीना देवी ने बताया कि दो दिनों की बारिश में तैयार सब्जी फसल पानी में डूब गया है. ये बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. जिससे किसानों की पूंजी व आमदनी दोनों डूब गयी है. मैंने दो एकड़ खेत में कद्दू, करेला, भिंडी, टमाटर, बोदी, झींगी, गोंगरा आदि सब्जी लगायी थी. सभी सब्जी बेचने के लिए तैयार हो गया था.
अधिक पानी में डूबने के कारण कद्दू, बोदी, झींगी, टमाटर, भिंडी, करेला, गोंगरा, में काला दाग व सड़ने लगा है. सभी सब्जी धूप पड़ने के बाद सड़ और गल कर गिरने लगेगा. जिससे लगभग 50 रुपये का नुकसान हुआ है. लॉकडाउन में बाजार भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए