गुमला के इस शख्स ने गांव में लगाये 200 पेड़, लोगों को दे रहे हैं ये संदेश

डुमरी प्रखंड के डुमरडांड़ गांव के दिल भंजन भगत (60) ने टांगीनाथ मोड़ के पास करीब 200 के आसपास सखुआ पेड़ लगाया है. वह पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों को दे रहा है.
गुमला : डुमरी प्रखंड के डुमरडांड़ गांव के दिल भंजन भगत (60) ने टांगीनाथ मोड़ के पास करीब 200 के आसपास सखुआ पेड़ लगाया है. वह पेड़ लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों को दे रहा है. वह 30 साल से पौधा लगा रहा है. जिससे टांगीनाथ मोड़ के आसपास का जगह में हरियाली हो सके. दिलभंजन ने बताया कि पेड़ को लगाये हुए करीब 30 साल हो गया.
वर्तमान समय में लोग पेड़ पौधे लगाने में ध्यान नहीं देते हैं. बस लोगों के द्वारा पेड़ों की कटाई की जा रही है. जिससे पर्यावरण असंतुलित हो गया है. जिस कारण से मनुष्यों को प्राकृतिक आपदा का कहर झेलनी पड़ रही है.
पर्यावरण को बचाने के लिए यह हमारा एक छोटा सा प्रयास है. सभी लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए अपने जरूरत के हिसाब से अपने-अपने जीवन में कुछ ना कुछ पेड़ पौधे लगाने चाहिए. ताकि सभी लोगों को शुद्ध वातावरण व जीवन रूपी शुद्ध हवा मिल सके. इस पेड़ से हमें अभी कई तरह के फायदा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




