गुमला में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गुमला में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Gumla Crime News: गुमला जिले के भरनो प्रखंड स्थित बांसटोली गांव में एक शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात सामने आई है. शौच के लिए निकली 16 वर्षीय पीड़िता को पांच युवकों ने अगवा कर झाड़ियों में अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित छापेमारी कर दो बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

Gumla Crime News, गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत बांसटोली गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने आई एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. हालांकि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें दो बालिग और तीन नाबालिग शामिल है.

शौच के लिए निकली पीड़िता को बनाया निशाना

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मंगलवार रात अपनी चाची के साथ शादी में शामिल होने आई थी. जहां वह अन्य सहेलियों के साथ नृत्य कर रही थी. उसी दौरान बगल के सरना टोली गांव के कुछ युवकों से उसका परिचय हुआ. रात करीब 9:00 बजे जब किशोरी घर से बाहर शौच के लिए निकली, तो पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और पास में स्थित झाड़ियों में ले गए. वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस की त्वरित छापेमारी और गिरफ्तारी

पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद बुधवार सुबह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. थानेदार संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी रात छापेमारी की और सभी आरोपियों को उनके गांव से दबोच लिया. गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान महावीर उरांव (19) और सुमित उरांव (18) के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य आरोपी 16-17 वर्ष के हैं.

Also Read: सुदूर जंगलों से सफलता की उड़ान, जेटेया प्लस टू विद्यालय ने 98.95% रिजल्ट के साथ रचा इतिहास

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस सफल छापेमारी टीम में एसआई मंटू चौधरी, एएसआई निर्मल प्रसाद और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश के साथ-साथ शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

Also Read: देवघर: जूही खातून जिला टॉपर, बेहतर रिजल्ट के बावजूद रैंकिंग में पिछड़ा, राज्य में 13वें स्थान पर पहुंचा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola