बसिया में निःशुल्क सैनिटरी पैड बांटे

Updated:
विज्ञापन
बसिया में निःशुल्क सैनिटरी पैड बांटे

बसिया में निःशुल्क सैनिटरी पैड बांटे

विज्ञापन

बसिया. विकास सेवा केंद्र फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान में रविवार को बसिया प्रखंड के कोनबीर गांव में जागरूकता सह सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान 12 से 45 वर्ष की आयु की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों के बीच निःशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया गया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फाउंडेशन के नेशनल हेड ओमप्रकाश ने नारी पैड सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. वहीं, रांची की जिला हेड गोरेटी केरकेट्टा ने महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं और उस समय बरती जाने वाली स्वच्छता के महत्व को समझाया. इस अवसर पर संस्था के विस्तार के लिए नयी महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नेशनल हेड ओमप्रकाश, गोरेटी केरकेट्टा, पुष्पा देवी, राधा देवी, पूजा देवी, दिनेश कुमार सिंह, रेखा देवी और अनीता बड़ाइक सहित फाउंडेशन के कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola