दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से रोष

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से रोष

दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से रोष

विज्ञापन

जारी. जारी थाना के श्रीनगर गांव के समीप रविवार की दोपहर करीब तीन बजे दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी 19 वर्षीय रूपेश कुमार और 18 वर्षीय रिशु पासवान एक बाइक पर सवार होकर जारी से चैनपुर की ओर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर जारी निवासी 75 वर्षीय तरसीयूस खलखो और 35 वर्षीय अभय टोप्पो सवार थे से सीधी भिड़ंत हो गयी. इस जोरदार टक्कर में रूपेश कुमार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि अन्य तीन लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि, इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है, आरोप है कि रेफर किये जाने के बावजूद काफी समय तक अस्पताल की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करायी गयी. अंततः मजबूरी में परिजनों को निजी वाहन की व्यवस्था कर घायलों को गुमला ले जाना पड़ा. स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस ओर तत्काल सुधार की मांग की गयी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola