चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated at : 22 Apr 2024 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रत्याशियों को तीन चेकपोस्ट से गुजरना पड़ा. वीडियोग्राफी भी करायी गयी

विज्ञापन

गुमला. लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के लिए नाम निर्देशन के पांचवें दिन सोमवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. जिला मुख्यालय के नये समाहरणालय भवन में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआइ) के महेंद्र उरांव, भागीदारी पार्टी (पी) के मणि मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा (जेएएसएम) के स्टीफन किंडो व पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के बिहारी भगत ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इससे पहले प्रत्याशियों, उनके प्रस्तावकों व समर्थकों को समाहरणालय भवन पहुंचने के लिए तीन चेकपोस्ट से गुजरना पड़ा. पहले चेकपोस्ट में प्रत्याशियों एवं उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं को अंदर प्रवेश करने दिया गया. दूसरे चेकपोस्ट पर प्रत्याशी एवं उनके कुछ प्रस्तावक व समर्थक को प्रवेश दिया गया. तीसरे चेकपोस्ट पर जांच के बाद अंदर जाने दिया गया. चेकपोस्ट से प्रवेश करने से पहले से लेकर नामांकन प्रपत्र दाखिल करने तथा नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के बाद बाहर निकलने तक की वीडियोग्राफी जिला प्रशासन द्वारा करायी गयी. ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे नामांकन करने : सीपीआइ के प्रत्याशी महेंद्र उरांव कार्यकर्ताअों के साथ हाथ में पार्टी का झंडा थामे नारेबाजी करते हुए पहुंचे. वहीं झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोरचा के प्रत्याशी स्टीफन किंडो कार्यकर्ताअों के साथ पार्टी का झंडा व ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola