चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये
घाघरा : घाघरा पुलिस ने रविवार की रात चार अलग-अलग मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थानेदार सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पुटो गुमला निवासी सरवर अंसारी, सिरकोट घाघरा निवासी कृष्णा सिंह, तारागुटू निवासी बहुरा बडाइक है.
उपरोक्त तीनों आरोपी में सरवर अंसारी 12 वर्षों से फरार था. वहीं कृष्णा सिंह आठ वर्षो से फरार चल रहा था. तीसरा आरोपी बहुरा बड़ाइक 18 वर्ष से फरार चल रहा था.
वहीं चौथा आरोपी कच्चापाड़ा घाघरा निवासी कमल गोप, इसी वर्ष रेपकांड का आरोपी था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










