पिता व पुत्र की पिटाई कर 40 हजार लूटे, बैल भी ले गये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2026 9:51 PM
पिता व पुत्र की पिटाई कर 40 हजार लूटे, बैल भी ले गये
गुमला. सदर थाना के पंडारिया निवासी पृथ्वी साहू और उनके पुत्र चंद्रेश्वर साहू के साथ सिसई बाजार जाते समय हथियारबंद अपराधियों ने रंगदारी और लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद से दोनों पिता-पुत्र दहशत में हैं और उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पृथ्वी साहू व चंद्रेश्वर साहू अपने बैलों को बेचने के लिए सिसई बाजार जा रहे थे, तभी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाये आधा दर्जन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया. अपराधियों के पास राइफल के अलावा भुजाली और अन्य धारदार हथियार थे, जिसे देखकर पिता-पुत्र घबरा गये. अपराधियों ने पहले डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर अपराधियों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. जिससे वे और भी भयभीत हो गये. घटना के दौरान अपराधियों ने जबरन 50 हजार रुपये की मांग करते हुए तत्काल पैसे देने का दबाव बनाया. डर के कारण पीड़ितों ने किसी तरह 40 हजार रुपये मोबाइल के माध्यम से ट्रांसफर कर दिये. जानकारी के अनुसार इस राशि में 26 हजार रुपये चंद्रेश्वर साहू द्वारा और 14 हजार रुपये साकिर (अंबवा निवासी) के माध्यम से डलवाया गया. इसके बावजूद अपराधियों का मन नहीं भरा और उन्होंने दोनों के बैल भी लूट लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










