पूर्व वन समिति अध्यक्ष के घर को हाथी ने बनाया निशाना

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:04 PM

विज्ञापन

पूर्व वन समिति अध्यक्ष के घर को हाथी ने बनाया निशाना

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड के अमलिया गांव में शनिवार रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने अमलिया वन समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह के मिट्टी के घर को तीन अलग-अलग स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही घर के अंदर रखे दो बोरा अनाज खा गया और कई घरेलू सामानों को भी नुकसान पहुंचाया. जानकारी के अनुसार हाथी अमलिया जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर गया और जगजीवन सिंह के घर को निशाना बनाया. घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था. जगजीवन सिंह गुमला में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे शनिवार शाम को बस्ती स्थित पुराने घर में सोने चले गये थे. ऐसे में एक बड़ी दुर्घटना टल गयी. ग्रामीणों का कहना है कि यदि घर में लोग मौजूद रहते तो गंभीर घटना हो सकती थी. घटना के बाद पीड़ित जगजीवन सिंह ने वन विभाग को सूचना देकर उचित मुआवजा की मांग की है. वहीं इसी गांव के किसान केसर सिंह के खेत में लगी टमाटर की फसल को भी हाथी ने रौंदकर बर्बाद कर दिया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. सूचना मिलने पर रविवार को वनरक्षी अकील अहम गांव पहुंचे और हाथी द्वारा पहुंचायी गयी क्षति का आकलन किया. उन्होंने बताया कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही वन विभाग की ओर से प्रभावित ग्रामीणों को टॉर्च लाइट भी उपलब्ध करायी गयी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola