गुमला शहर के बिजली पोल अपने पैरों पर खड़ा नहीं है, लोगों पर मंडरा रहा है जान जाने का खतरा
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Jul 2021 12:52 PM
उपाध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त समस्याओं से विद्युत विभाग के एसडीओ को पहले ही अवगत कराया गया है. परंतु विभागीय लापरवाही के कारण अब तक न तो क्षतिग्रस्त बिजली खंभे की जगह पर नया बिजली खंभ लगाया गया है और न ही जमीन की नीचे झुल रही बिजली तारों को दुरुस्त किया गया है.
गुमला : गुमला शहर के वार्ड नंबर नौ में बिजली का खंभा विगत कई महीनों से बिजली तार व दीवार के सहारे लटका हुआ है. वहीं शहर के ही एसएस बालिका उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार पर भी विगत कई महीनों से बिजली खंभा दीवार के खंभे के सहारे पड़ा हुआ है. इसके अतिरिक्त शहर के कई वार्डों में बिजली का तार काफी नीचे है. जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यह शिकायत नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम अख्तर ने की.
उपाध्यक्ष ने बताया कि उपरोक्त समस्याओं से विद्युत विभाग के एसडीओ को पहले ही अवगत कराया गया है. परंतु विभागीय लापरवाही के कारण अब तक न तो क्षतिग्रस्त बिजली खंभे की जगह पर नया बिजली खंभ लगाया गया है और न ही जमीन की नीचे झुल रही बिजली तारों को दुरुस्त किया गया है.
उपाध्यक्ष ने बताया कि वार्ड नंबर नौ में शमशेर किराना दुकान के समीप सड़क किनारे लगभग 10 माह से बिजली का खंभा बिजली के तार के सहारे लटका हुआ है. स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में विद्युत विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए नया बिजली खंभा लगाने की मांग की थी. परंतु विभागीय स्तर पर समस्या समाधान के लिए किसी प्रकार की पहल नहीं की गयी.
विद्युत विभाग से समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने मुझसे शिकायत की. शिकायत के आलोक में स्थलीय जांच करने पर पता चला कि शिकायत सही है. उन्होंने बताया कि एसडीओ को समस्या से अवगत कराये हैं. परंतु अब नया बिजली खंभा नहीं लगाया गया है. वार्ड नंबर नौ का वह क्षेत्र स्लम है. वहां लोगों की आबादी है. अभी बरसात का मौसम है और टूटे हुए बिजली खंभा में करंट भी है. ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. इसी प्रकार एसएस बालिका उच्च विद्यालय के बाहर भी एक टूटा हुआ बिजली खंभा काफी लंबे समय से दीवार के खंभे में टेककर खड़ा किया हुआ है. कई वार्डों में बिजली का तार भी जमीन की ओर नीचे झुका हुआ है. जिसे दुरुस्त करने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










