बिजली उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल मिले : शैल मिश्रा

Updated:
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल मिले : शैल मिश्रा

निवर्तमान पार्षद शैल मिश्रा ने उपायुक्त गुमला से बिजली विभाग के कार्यप्रणाली में सुधार लाये जाने के निमित्त दिशा-निर्देश देने की मांग की है.

विज्ञापन

18 गुम 2 में शैल मिश्रा गुमला. निवर्तमान पार्षद शैल मिश्रा ने उपायुक्त गुमला से बिजली विभाग के कार्यप्रणाली में सुधार लाये जाने के निमित्त दिशा-निर्देश देने की मांग की है. ताकि बिजली उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल मिल सके और उन्हें परेशानी से बचाया जा सके. शैल मिश्रा ने कहा है कि शहरी क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिजली बिल दिया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है. इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा संबंधित विभाग में शिकायत करते हुए बिजली बिल में सुधार करने की मांग भी की जा रही है. लेकिन संबंधित विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी अधिक बढ़ गयी है. बिजली विभाग के द्वारा दिये जा रहे गलत बिल से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है. विभाग की लापरवाही तथा अकर्मण्यता के फलस्वरुप उपभोक्ता खासे परेशान हैं. गलत और अधिक बिल मिलने के बाद लोग उसमें सुधार के लिए बिजली ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है. शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है. जिसपर आ रहे अनाप-शनाप बिल से उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola