ePaper

रांची को हरा कर देवघर फाइनल में पहुंचा

Updated at : 29 Apr 2024 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
रांची को हरा कर देवघर फाइनल में पहुंचा

लातेहार में एक मई को खेला जायेगा फाइनल मैच, धनबाद व देवघर के बीच मुकाबला

विज्ञापन

लातेहार में एक मई को खेला जायेगा फाइनल मैच, धनबाद व देवघर के बीच मुकाबला गुमला. शहर के शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम में आयोजित जेएससीए इंटर जिला अंडर-16 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में देवघर ने रांची को 16 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवघर की टीम 31.1 ओवरों में 113 रनों पर सिमट गयी. यश सिन्हा ने 47 व प्रतीक कुमार ने 41 रनों की पारी खेली. रांची की ओर से काजी मोहम्मद व तौहीद ने तीन-तीन और समीर कुमार ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरी रांची के तौहीद व आदित्य लाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 68 जोड़े. इसके बावजूद रांची की पूरी टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. तौहीद ने 30 व आदित्य ने 39 रनों की पारी खेली. देवघर के यश सिन्हा ने छह व अजय यादव ने तीन विकेट लिये. गेंद व बल्ले के साथ उम्दा प्रदर्शन करनेवाले यश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उसे पांच हजार रुपये व ट्रॉफी दी गयी. मौके पर टीआरडीओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन काजीलाल, अमित हाजरा, जिला संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, ओम शंकर सिंह, आयुष अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, अंकित विश्वकर्मा, यमुना झा, मधु समेत अन्य उपस्थित थे. एक मई को लातेहार में होने वाले खिताबी मुकाबले में धनबाद व देवघर की टीमें आमने-सामने होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola