ePaper

सेरेंगदाग माइंस के मजदूर का शव बरामद

Updated at : 12 Apr 2024 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
सेरेंगदाग माइंस के मजदूर का शव बरामद

घटना

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के कुगांव गांव निवासी मिशिर उरांव (50) का शव गांव के ही कुआं से शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक मिशिर उरांव सेरेंगदाग माइंस में मजदूरी करता था. वह घर में अकेले रहता था. उसके दो बेटे हैं, पर दोनों बाहर कमाने के लिए पूरे परिवार के साथ गये हैं. ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को मिशिर घर में ताला लगा कर निकला था, जिससे बाद उसे नहीं देखा गया. घर में ताला लगा था. इससे अनुमान लगाया जा रहा था कि वह खनन क्षेत्र में ही रह गया होगा. इस कारण लोग उसकी खोजबीन नहीं कर रहे थे. शुक्रवार की सुबह गांव में पूजन पाठ को लेकर कुआं में पानी लाने के लिए जब ग्रामीण गये, तो एक व्यक्ति का शव देखा गया. इसके बाद इसकी सूचना घाघरा थाना की पुलिस को दी गयी. पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव की शिनाख्त मिशिर उरांव के रूप में की गयी. घटना कैसे हुई, इसका कोई पता नहीं चल सका है. इस संबंध में थानेदार तरुण कुमार ने कहा कि सूचना के बाद कुआं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola