सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया एनएच

Updated at : 28 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया एनएच

रांची-नेतरहाट व गुमला-लोहरदगा मार्ग रहा बाधित, सैकड़ों वाहन फंसे रहे

विज्ञापन

घाघरा (गुमला). घाघरा प्रखंड की नवडीहा पंचायत के ग्रामीणों ने रविवार को जर्जर सड़क व बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नेशनल हाइवे जाम कर दिया. ग्रामीणों के इस आंदोलन से गुमला-लोहरदगा व रांची-नेतरहाट मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा. इस दौरान सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे रहे. ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है. हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. स्कूली बच्चों व महिलाओं को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. सड़क के कारण बेटियों की शादी के लिए भी कोई तैयार नहीं होता. प्रसव पीड़ित महिलाओं को बहंगी में उठा कर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. इसके बाद एंबुलेंस समेत अन्य वाहनों से अस्पताल ले जाया जाता है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक सड़क की मरम्मत व विकास कार्य शुरू नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा. जाम स्थल पहुंचे सीओ खाखा सुशील कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार व थाना प्रभारी पुनीत मिंज के समझाने के बाद जाम हटाया गया. जज साहब का बदला रूट : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश घाघरा के रास्ते से नेतरहाट जाने वाले थे. परंतु जाम के कारण अचानक उनका रूट बदलना पड़ा. न्यायाधीश को गम्हरिया से नवडीहा होते हुए सुरक्षित निकाला गया. इस वजह से उनका काफिला जाम में फंसने से बच गया. हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इस दौरान काफी परेशान रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola