आम बागवानी में अपराधियों ने लगायी आग, लाखों का नुकसान

Updated at : 02 Apr 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
आम बागवानी में अपराधियों ने लगायी आग, लाखों का नुकसान

आम बागवानी में अपराधियों ने लगायी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन

भरनो. भरनो प्रखंड के गढ़ाटोली निवासी पूर्व उपप्रमुख एतवा उरांव के बुढ़ीपाठ रोड स्थित चीमी बगीचा के समीप मनरेगा के तहत दो एकड़ भूमि में लगी आम बागवानी में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी, जिससे आम बागवानी में लगे 250 आम के पौधे, एक वट वृक्ष जल गया. एतवा उरांव ने बताया कि सत्र 2023-24 में मनरेगा योजना के तहत उतरी भरनो पंचायत के गढ़ाटोली में चार लाख, 20 हजार राशि का आम बागवानी मेरे द्वारा करायी गयी थी. काफी मेहनत करने के बाद 250 आम के पौधे तैयार हो गये थे. इस बार पौधों में मंजर भी आया था. साथ ही कुछ पौधे में फल भी लगाने शुरू हुए थे. मंगलवार की रात सरहुल पर्व की शोभायात्रा में हमलोग गये थे, तभी देर शाम को सूचना मिली कि मेरी आम बागवानी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गयी है. इधर बुधवार की सुबह उक्त स्थल पर पहुंचे, जहां सारे पौधे जले पड़े थे. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है. इधर 15 दिन पूर्व भी गढ़ाटोली गांव में अनिल उरांव के एक एकड़ भूमि में लगी आम बागवानी में भी आग लगा दी गयी थी. अब यह आग कौन लगाता है और क्यों लगाता है. इसकी जानकारी नहीं मिली है. हालांकि भरनो पुलिस को मौखिक रूप से घटना की सूचना दी गयी है. आगजनी से आम बागवानी के मालिक पूर्व उपप्रमुख एतवा उरांव को काफी नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola