Coronavirus in Jharkhand : राज्य में मिले 457 नये मामले, 2 की मौत, जानें क्या है आपके जिले का हाल

Coronavirus in Jarkhand : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रफ्तार कम नहीं हो रही है. रविवार (26 जुलाई, 2020) को राज्य के सभी जिले से कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में काेरोना के 457 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत भी हो गयी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 8,349 मामले आ चुके हैं, जबकि 3,704 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. रविवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में कुल 85 लोगों की मौत हो चुकी है.
Coronavirus in Jarkhand : रांची : झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus infection) की रफ्तार कम नहीं हो रही है. रविवार (26 जुलाई, 2020) को राज्य के सभी जिले से कोरोना संक्रमित मिले हैं. पिछले 24 घंटे में काेरोना के 457 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत भी हो गयी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 8,349 मामले आ चुके हैं, जबकि 3,704 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. रविवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में कुल 85 लोगों की मौत हो चुकी है.
पिछले 24 घंटे में 457 नये मामले कोरोना के आये हैं. इसके तहत बोकारो जिले में 1, चतरा में 28, देवघर में 1, धनबाद में 2, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 28, गढ़वा में 17, गिरिडीह में 14, गोड्डा में 9, गुमला में 38, हजारीबाग में 33, जामताड़ा में 5, खूंटी में 4, कोडरमा में 58, लातेहार में 3, लोहरदगा में 29, पाकुड़ में 4, पलामू से 5, रामगढ़ में 6, रांची में 96, साहिबगंज में 16, सरायकेला में 8, सिमडेगा में 6 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 34 नये मामले आये हैं.
Also Read: लालू प्रसाद यादव के लिए RIMS से राहत की खबर, Covid19 रिपोर्ट आयी निगेटिव, 3-4 दिन बाद फिर होगी जांच
राज्य में अब हर दिन कोरोना संक्रमण से मरीज की मौत हो रही है. रविवार को रांची और कोडरमा से 1-1 कोरोना मरीज की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोराेना से मरने वालों की संख्या 83 पहुंच गयी है. शनिवार (25 जुलाई, 2020) को कोरोना से 7 लोगों की जान गयी थी. इसमें धनबाद से 1, पूर्वी सिंहभूम से 2, रामगढ़ से 1, रांची से 2 और सरायकेला से 1 लोगों की मौत हो चुकी है.
रविवार को राज्य मं 183 लोग काेरोना संक्रमण से ठीक भी हुए है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3,704 हो गयी है. रविवार को ठीक हुए लोगों में बोकारो जिले में 3, देवघर में 11, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 94, जामताड़ा में 20, लातेहार में 33, पलामू से 10, रांची में 67 और सरायकेला में 1 लोग ठीक हुए हैं.
रविवार को राज्य में 4,540 एक्टिस केस है. इसके तहत बोकारो जिले में 63, चतरा में 122, देवघर में 64, धनबाद में 281, दुमका में 25, पूर्वी सिंहभूम में 820, गढ़वा में 208, गिरिडीह में 138, गोड्डा में 81, गुमला में 135, हजारीबाग में 258, जामताड़ा में 22, खूंटी में 13, कोडरमा में 227, लातेहार में 122, लोहरदगा में 118, पाकुड़ में 124, पलामू में 87, रामगढ़ में 169, रांची में 1110, साहिबगंज में 142, सरायकेला में 116, सिमडेगा में 36 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 79 एक्टिव केस है.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand : 2 दिनों तक बंद रहेंगे धनबाद के उपायुक्त और अनुमंडल कार्यालय
रांची के रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है. शनिवार को उनकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये थे. रिम्स के प्राइवेट वार्ड में उनके एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद लालू समेत सभी लोगों के सैंपल की जांच गयी.
धनबाद कोषागार के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद समाहरणालय और अनुमंडल कार्यालय को 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. उपायुक्त सह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने (26 जुलाई, 2020) को बताया कि एहतियात के तौर पर 2 दिनों तक यानी 27 एवं 28 जुलाई को डीसी कार्यालय, कोषागार, अनुमंडल कार्यालय बंद रहेगा.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




