गुमला जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 पार, फिर भी मास्क नहीं पहन रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2022 2:02 PM
गुमला जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से पार हो गयी है. सोमवार की शाम छह बजे तक गुमला जिले के 12 प्रखंडों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 384 थी.
गुमला जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 300 से पार हो गयी है. सोमवार की शाम छह बजे तक गुमला जिले के 12 प्रखंडों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 384 थी. कोरोना तेजी से बढ़ रहा है. इसके बाद भी गुमला लोग मास्क नहीं पहन रहे न ही सोशल डिस्टैंस का पालन कर रहे हैं. कहीं अनजान जगह जाने पर सैनिटाइजर का प्रयोग करना तो लोग भूल ही गये हैं.
अभी भी बाजारों में भीड़ लगी है. शहर के दुकानों में भी लोगों की भीड़ के कारण कोरोना फैलने का डर है. सबसे बड़ी बात कि दुकानदार खुद मास्क नहीं पहन रहे. कई दुकानदार बिना मास्क पहने ही दुकानदारी कर रहे हैं. होटलों में भी लोगों की भीड़ लग रही है. जिससे कोरोना फैलती जा रही है.
गुमला. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला दुसाध समाज ने समाज का जिला सम्मेलन फरवरी माह में करने का निर्णय लिया है. अध्यक्ष बलीराम पासवान ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी माह में समाज का कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ. कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद फरवरी माह में बृहत रूप से कार्यक्रम किया जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










