10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह का निर्णय

10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह का निर्णय

विज्ञापन

गुमला. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रौनियार धर्मशाला गुमला में जिला सम्मेलन हुआ. सम्मेलन में सरकार द्वारा किये गये संकल्पों और आश्वासनों को लागू नहीं किये जाने पर नाराजगी जताते हुए 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव, प्रदर्शन, आमरण अनशन एवं आत्मदाह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. आंदोलनकारियों ने राजकीय सम्मान, स्वतंत्र पहचान, आश्रितों के अधिकारों की सुरक्षा, सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान पेंशन, 10-10 लाख रुपये का समूह बीमा तथा परिवार सहित निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांग उठायी. मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि 10 जून को आंदोलनकारियों को बुलंद हौसले के साथ संघर्ष के लिये तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो और झानो ने शोषण, दमन और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का इतिहास रचा था, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हूल दिवस के बाद 10 जून 2026 को संघर्ष और शहादत की नयी कहानी लिखनी होगी. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी अंथन लकड़ा, प्रमंडलीय अध्यक्ष रोजलीन तिर्की आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खोरास केरकेट्टा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन हीरा प्रधान ने किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola