योजनाओं को पर पूरा कर भुगतान संबंधित प्रक्रिया पूरी करें : शिशिर

कामडारा प्रखंड के दूरस्थ गांवों का दौरा कर ली योजनाओं की जानकारी
गुमला. पंचायत के सुदृढ़ीकरण मद में हर माह 15 हजार रुपये खर्च करने हैं, ताकि पंचायत के विकास को तेजी मिल सके. यह निर्देश गुमला के जिला पंचायत राज पदाधिकारी शिशिर कुमार सिंह ने पंचायत सचिवों को दिये हैं. श्री सिंह बुधवार को कामडारा प्रखंड के सबसे दूरस्थ व उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र टुरूंडू व रामतोल्या गांव का दौरा किया. साथ ही टुरूंडू में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. धरातल पर पहुंच कर योजनाओं की गुणवत्ता को भी देखा. श्री सिंह ने 15वें वित्त आयोग अंतर्गत संचालित योजनाओं का निरीक्षण करते हुए काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है. निरीक्षण में योजनाओं को समय पर पूरा कर भुगतान संबंधित प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए निर्देश किया गया. निरीक्षण में पंचायत भवन में समय पर सर्विस डिलीवरी के साथ पंचायत में उपलब्ध पंचायत सुदृढ़ीकरण मद अंतर्गत प्रत्येक माह 15000 हजार राशि ही व्यय हेतु पंचायत सचिव की निर्देश दिया गया. श्री सिंह ने कहा है कि पंचायत के विकास के लिए हम सभी को मिल कर काम करना होगा, तभी हम हर गांव को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










