ePaper

ठंड व शीतलहर से बढ़ी परेशानी, तीन दिन बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

Updated at : 05 Jan 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड व शीतलहर से बढ़ी परेशानी, तीन दिन बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

ठंड व शीतलहर से बढ़ी परेशानी, तीन दिन बढ़ी स्कूलों की छुट्टी

विज्ञापन

गुमला. गुमला में ठंड व शीतलहर से परेशानी बढ़ गयी है. ठंड को देखते हुए गुमला जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में तीन दिन छुट्टी बढ़ा दी गयी है. जिले के सभी श्रेणी के विद्यालयों में केजी से कक्षा 12वीं तक विद्यार्थियों की कक्षाएं छह जनवरी से आठ जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी. यह आदेश सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला द्वारा निर्गत आदेश के अनुसार कक्षाएं बंद रहने की अवधि में सभी सरकारी विद्यालयों में सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे. विभागीय निर्देशानुसार गैर शैक्षणिक व विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे, जिससे कार्य बाधित न हो. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष मॉक टेस्ट पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप आठ जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक जिले के सभी उच्च विद्यालयों एवं प्लस टू विद्यालयों में संचालित किये जायेंगे. इस मॉक टेस्ट का आयोजन बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है. डीइओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट की तिथियों की पूर्व सूचना दें तथा परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित, अनुशासनपूर्ण एवं परीक्षा अनुकूल वातावरण में सुनिश्चित करें. जिला प्रशासन द्वारा अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. प्रशासन के अनुसार कक्षाओं के स्थगन का निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. जबकि मॉक टेस्ट के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी को सुदृढ़ करने का प्रयास जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola