झारखंड के कोरोना संक्रमितों को बिरसा जीवन आयुष किट से मिलेगा लाभ, CM हेमंत सोरेन ने की शुरुआत

Coronavirus in Jharkhand (रांची) : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय से 'बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम' का ऑनलाइन शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार कई नये आयामों पर कार्य कर रही है. इसी कड़ी में एक और कार्यक्रम का शुरुआत की जा रही है. होम्योपैथ पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी है. ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी है.
Coronavirus in Jharkhand (रांची) : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवासीय कार्यालय से ‘बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम’ का ऑनलाइन शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम श्री सोरेन ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार कई नये आयामों पर कार्य कर रही है. इसी कड़ी में एक और कार्यक्रम का शुरुआत की जा रही है. होम्योपैथ पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी है. ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में उपयोगी है.
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को ‘बिरसा जीवन आयुष किट’ उपलब्ध कराया जायेगा. इस किट में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां रहेंगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में उपयोगी होंगी. वहीं, होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के घरों तक भी यह किट पहुंचाई जायेगी.
इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों के वैसे परिजनों को भी दवाइयां दी जायेंगी, जो उनके संपर्क में आ चुके हैं. साथ ही कोविड-19 के नियंत्रण के लिए कार्य कर रहे सभी फ्रंटलाइन वर्करों को भी दवाइयां दी जायेंगी. सीएम श्री सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में संक्रमित मरीजों को दवाइयों का यह किट उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर उन्होंने ‘बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम’ के तहत चलने वाले 3 वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना भी किया.
इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, आयुष निदेशक चंद प्रसाद, द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची के सचिव डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार, सदस्य डॉ मोना कुमारी, डॉ रामजी यादव, डॉ अजय सिंह एवं श्री रवि कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




