कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ सीआइडी से शिकायत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2026 10:31 PM

विज्ञापन

गुमला नगर परिषद में खरीद घोटाले का मामला

विज्ञापन

गुमला. गुमला नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (इओ) मनीष कुमार पर खरीदारी में अनियमितता व घोटाले का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में रांची स्थित सीआइडी को लिखित शिकायत भेजी गयी है. शिकायतकर्ता ने मनीष कुमार के कार्यकाल में नगर परिषद द्वारा की गयी विभिन्न सामग्रियों की खरीद की जांच कराने की मांग की है. रामगढ़ जिले के रवि कुमार ने सीआइडी को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि गुमला नगर परिषद में डस्टबिन, स्ट्रीट लाइट, घास काटने वाली मशीन तथा अन्य उपकरणों की खरीद में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषी पाये जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. बताया गया है कि हाल के महीनों में नगर परिषद द्वारा कई महंगे सामानों की खरीदारी की गयी है. इसको लेकर नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों ने भी जांच की मांग उठायी है. पार्षदों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने से यह स्पष्ट हो सकेगा कि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार का घोटाला या अनियमितता हुई है या नहीं. ———————————————— संचिका चेक कर लिया जाये. नगर परिषद में सभी सामग्रियां नियमानुसार खरीदी गयी है. इसके बाद भी आरोप लग रहा है और पार्षद धरना दे रहे हैं. नगर परिषद में हर काम नियमानुसार से हो रहा है. मनीष कुमार, इओ, नगर परिषद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola