सामूहिक प्रयास से ही समाप्त होगा बाल विवाह : डीडीसी
Updated at : 24 Jan 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन

सामूहिक प्रयास से ही समाप्त होगा बाल विवाह : डीडीसी
विज्ञापन
गुमला. राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के अधिकार, संरक्षण व सशक्तीकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. शनिवार को सदर अस्पताल गुमला परिसर से डीडीसी दिलेश्वर महतो ने जागरूकता रथ को रवाना किया. मौके पर उपविकास आयुक्त ने बताया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करते हुए आमजन को बाल विवाह की रोकथाम, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों, दंडनीय अपराध की जानकारी तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा. जागरूकता रथ के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के संबंध में जनसमुदाय को अवगत कराया जायेगा. कहा कि बालिकाओं के समग्र विकास एवं सुरक्षित भविष्य के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है. बाल विवाह न केवल एक सामाजिक अपराध है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय भी है, जिसे सामूहिक प्रयासों से समाप्त किया जा सकता है. राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात शिशु बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप बेबी किट व कंबल का वितरण किया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर एसएन चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुामरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अनुपम किशोर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




