झारखंड के इन 2 जिलों में चिकन पॉक्स का अंदेशा, कई बच्चे पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर गठित हुई टीम
झारखंड के गुमला और चतरा जिले में चिकन पॉक्स का अंदेशा जताया जा रहा है, दोनों जिले के कई बच्चे अचानक चिकन पॉक्स से पीड़ित हो गये हैं. स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रिम्स से एक टीम गठित कर गांवों में भेज दिया है
रांची: झारखंड के दो जिलों चतरा और गुमला में चिकन पॉक्स का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. दो गांव के कई बच्चे अचानक चिकन पॉक्स से पीड़ित हो गये हैं. शरीर में दाना और तेज बुखार हो गया. मामले की जानकारी होने पर दोनों जिलों के सिविल सर्जन ने इससे स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया है. वहीं, इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने स्वास्थ्य विभाग को चतरा के इटखोरी और गुमला के भरनो में मेडिकल टीम भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया है.
स्वास्थ्य विभाग ने रिम्स प्रबंधन को मेडिकल टीम भेजकर वस्तुस्थिति का पता लगाने और रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. रिम्स प्रबंधन ने ईद की छुट्टी के बावजूद मंगलवार को चार सदस्यीय टीम गठित कर दिया है.बुधवार को टीम गांव में जाकर स्थिति का जायजा लेगी.
रिम्स अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ ने बताया कि चिकन पॉक्स का मामला आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वहां टीम भेजने को कहा था. टीम गठित कर दी गयी है, जिसमें माइक्रोबायोलॉजी, मेडिसिन, पीडियाट्रिक और पीएसएम विभाग के डॉक्टर को रखा गया है. टीम द्वारा बच्चों का सैंपल भी लिया जायेगा, जिससे जांच कर यह पता किया जायेगा कि चिकन पॉक्स का ही मामला है या नहीं. टीम अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग और अाइसीएमआर को भेजेगी. चिकन पॉक्स वैरिसेला नामक वायरस से फैलता है. यह सामान्यतः बच्चों को ज्यादा प्रभावित होता है. हालांकि चिकन पॉक्स का टीका भी उपलब्ध है.
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार ने बताया कि स्मॉल पॉक्स का उन्मूलन काफी साल पहले ही हो चुका है, लेकिन चिकन पॉक्स कभी-कभी यदा-कदा देखने को मिल जाता है. यह ज्यादातर वैसे बच्चों में होता है, जो नियमित टीकाकरण से छूट गये होते हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां जाकर निरीक्षण करेगी, उसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा.
Posted by: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










