जनता के हित में काम कर रही केंद्र सरकार : डॉ अरुण

Updated at : 20 Feb 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जनता के हित में काम कर रही केंद्र सरकार : डॉ अरुण

जनता के हित में काम कर रही केंद्र सरकार : डॉ अरुण

विज्ञापन

गुमला. गुमला प्रखंड के असनी पंचायत भवन में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अरुण उरांव ने ग्रामीणों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही झारखंड राज्य की स्थिति से अवगत कराया गया. उन्होंने जिले में हाल के दिनों में घटी आपराधिक घटनाएं, गांवों से हो रही पशुओं की चोरी पर चिंता प्रकट की है. डॉ अरुण उरांव ने राष्ट्रीय बजट पर विस्तृत परिचर्चा किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण, छात्रों के लिए किये गये कार्य, सामाजिक व आर्थिक तौर पर किसानों के सर्वांगीण विकास व समृद्धि में किये गये बजट के प्रावधानों को अवगत कराया. बैठक के बाद पत्रकारों से उन्होंने कहा कि हाल के कुछ महीनों से देख रहा हूं कि मीडिया में भी खबर आ रही है. किसान भी प्रशासन को लिखित आवेदन दिये हैं. गांवों से पशुओं की चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है, जो चिंता की बात है. पशु किसान के रीढ़ होते हैं. खेती-बारी से लेकर घरेलू व आय का मुख्य स्रोत पशु है. परंतु गांवों से लगातार पशुओं की चोरी हो रही है. इसके लिए अब ग्रामीण प्रशासन की बेरुखी के बाद खुद अपनी पशुओं की सुरक्षा में लगे हुए हैं. यह मुद्दे पर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए. साथ ही देखना चाहिए कि आखिर पशुओं की चोरी में कौन गिरोह सक्रिय है. ग्रामीणों की कोई शिकायत आती है, तो उस पर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए. बैठक की अध्यक्षता असनी पंचायत की मुखिया सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी किंडो ने की. मौके पर असनी गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola