सफलता का मूल मंत्र मेहनत व लक्ष्य पर फोकस : प्राचार्य
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2026 11:22 PM
सफलता का मूल मंत्र मेहनत व लक्ष्य पर फोकस : प्राचार्य
चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए शुभकामना सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित कर परीक्षा की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. मुख्य अनुष्ठाता फादर अमित डांग ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत व लक्ष्य पर फोकस आवश्यक है. प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए परीक्षा में सफलता के सात मंत्र सह टिप्स दिये. प्राचार्य ने कहा कि कड़ी मेहनत, पाठ्यक्रम की सही समझ, रटे नहीं समझें, नियमित रिवीजन, पूर्व के प्रश्न पत्र को सॉल्व करना, अच्छा स्वास्थ्य, उत्तर लिखने की दो रणनीति, आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, लगन, टाइम मैनेजमेंट, सहज और छोटे सवालों का उत्तर पहले और कठिन एवं दीर्घ उतरीय प्रश्न का उत्तर बाद में लिखें. अंत में उतर पुस्तिका को दोहरायें व ईश्वर से दुआ व धन्यवाद करने का मंत्र अपनाने का सुझाव दिया. कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अपने रंगारंग स्टेज प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाया और समा बांधा. संचालन मिस अंजली, मनीषा, कृष्ण और राहुल व धन्यवाद ज्ञापन शिल्पा तिर्की ने किया. परीक्षार्थियों के लिए मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल कार्यक्रम रखा गया, जिसमें हीरामनी लकड़ा को मिस फेयरवेल व विक्की कुमार को मिस्टर फेयरवेल की उपाधि से नवाजा गया. इंटर परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में से साक्षी, अल्फोंसा, अनिल ने भी कॉलेज में मिले अनुभव को साझा किया. कॉलेज व सभी स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










