बिजली तार चोरी मामले का उद्भेद्धन, चार गिरफ्तार

Updated at : 24 Mar 2025 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली तार चोरी मामले का उद्भेद्धन, चार गिरफ्तार

बिजली तार चोरी मामले का उद्भेद्धन, चार गिरफ्तार

विज्ञापन

कामडारा. कामडारा थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी मामले में रविवार रात करीब 12 बजे छापेमारी कर कामडारा पुलिस ने चार लोगों गिरफ्तार किया है. इसमें सिसई थाना के बांसटोली निवासी अताउल अंसारी, शहनवाज अंसारी, कोंडेकेरा कामडारा निवासी दीपक कुमार साहू व राहुल महली शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लाखों रुपये की रुपये की लागत की बिजली सामग्री बरामद की है. यह जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र राम ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि कामडारा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा में लाइन का तार जो मुरहू जाने वाली पोल से करीब दो किमी 33 केवी का तार काट कर चोरी कर लिया गया है. घटना की जानकारी एसपी को देने पर छापेमारी दल गठित किया गया. इसमें इंस्पेक्टर जितेंद्र राम के नेतृत्व में सहायक विद्युत अभियंता कामडारा धीरेंद्र कुमार, थानेदार कामडारा शशि प्रकाश समेत सशस्त्र बल छापेमारी के लिए कोंडेकेरा बस्ती पहुंचे. पीला रंग का डाला टेंपो में लोड चोरी के तार को बरामद किया. घटना में प्रयोग किया गया पोल पर चढ़ने वाला औजार व छुपाया हुआ चोरी का और तार को बरामद किया गया है. चोरी के तार को सिसई व रांची की कबाड़ी दुकान में बेचने का काम चोर करते थे. घटना में उपरोक्त चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. घटना में शामिल अन्य चार लोग पुलिस को देख कर फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola