तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बैल की मौत
Published by : VIKASH NATH Updated At : 17 May 2026 9:39 PM
दुम्बो हनुमान मंदिर के समीप रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गयी
भरनो. दुम्बो हनुमान मंदिर के समीप रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक बैल की दर्दनाक मौत हो गयी. मृत बैल दुम्बो गांव निवासी किसान सिरी महतो का था, जो अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान गुमला से रांची जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये. हालांकि, इस भीषण दुर्घटना में छत्तीसगढ़ से रांची जा रहा कार चालक बाल-बाल बच गया. बैल खरीदने जा रहे दंपती घायल गुमला. समसेरा ग्राम निवासी 50 वर्षीय अमरनाथ महतो व उसकी पत्नी 40 वर्षीय प्रभा देवी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से बैल खरीदने के लिये कलिगा गांव जा रहे थे. लेकिन रास्ते में धैरअंबा के समीप मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गयी. जिस कारण पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिये तुरंत सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










