खटको गांव में मनाया गया बुढ़िया करम पर्व

Updated:
विज्ञापन
खटको गांव में मनाया गया बुढ़िया करम पर्व

खटको गांव में मनाया गया बुढ़िया करम पर्व

विज्ञापन

भरनो. प्रखंड की मारासिली पंचायत अंतर्गत खटको गांव में आदिवासी समाज का पारंपरिक व प्रकृति से जुड़ा पर्व बुढ़िया करम पर्व मनाया गया. मौके पर गांव में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार करम पेड़ की डाली स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. गांव के पहान व पुजार ने करम डाली को गांव के आम पेड़ के नीचे जमीन में गाड़ कर विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा के दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल, बेहतर बारिश, खुशहाली व आपसी भाईचारे की कामना की. पूजा संपन्न होने के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर सामूहिक गीत-नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का सामूहिक आनंद लिया. युवक-युवतियों व महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर देर शाम तक नृत्य किया. ग्रामीणों ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बुढ़िया करम पर्व आदिवासी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है. इस पर्व के माध्यम से नयी पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जाता है. मौके पर ग्राम प्रधान बंधना उरांव, वार्ड सदस्य एतवा उरांव, पहान गंदूर उरांव, पुजार नगू उरांव, जतरू उरांव, शांति प्यारी टोप्पो, पचोला उरांव, किसी उरांव, सरस्वती कुमारी, भादो उरांव, अंजनी कुमारी, संचारिया उरांव, सोमारी उरांव, बिरसो उरांव, सुमित्रा, मंगरो, सीता, जॉनी, छोटी, सोनाली, प्रिया और सुहानी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola