पालकोट में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराया बाइक सवार
घटना स्थल पर गाड़ी | Prabhat Khabar Network
पालकोट के बघिमा गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.खड़े ट्रक से टकराने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पालकोट. पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा गांव के समीप हाई स्कूल के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया. घायल की पहचान खोरा गांव निवासी दिल भंजन सिंह के रूप में हुई है.
दिल भंजन सिंह अपनी बाइक से पालकोट से गुमला की ओर जा रहे थे. इस दौरान बघिमा गांव के समीप सड़क के बीच बिना किसी संकेतक के एक ट्रक खड़ा था. बाइक सवार ट्रक को समय पर नहीं देख सके और सीधे उससे जा टकराये.
घटना की सूचना मिलते पालकोट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दुर्जय पासवान
दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









