गुमटी से टकरायी बाइक, तीन घायल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2026 9:14 PM

विज्ञापन

गुमटी से टकरायी बाइक, तीन घायल

विज्ञापन

भरनो. थाना क्षेत्र के सिंघरौली गांव के तीन युवक सोमवार को तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में 18 वर्षीय दीपक उरांव, 17 वर्षीय अमित गोप और 18 वर्षीय सुलेंद्र गोप शामिल हैं. तीनों युवक अपनी बाइक से भंडरा की ओर गये थे, वहां से लौटने के क्रम में पबिया-वृंदा के बीच अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर रास्ते में स्थित एक पान की गुमटी से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने दीपक उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मामूली रूप से घायल अमित गोप और सुलेंद्र गोप को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी.

बाइक की टक्कर से युवक घायल

टोटो. थाना क्षेत्र के डीबीडीह पतराटोली निवासी 40 वर्षीय बादल उरांव सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. बादल मरखी कार्यक्रम में भाग लेने तारागुटू गये थे, वहां से लौटने के क्रम में एक अज्ञात बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी.

सीटीयूएस की बैठक सात को

गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज (सीटीयूएस) जिला गुमला की मासिक बैठक सात जून को पालकोट प्रखंड अंतर्गत दरिद्र नारायण पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल बघिमा में दिन के 11 बजे से रखी गयी है. बैठक में प्रखंड से ग्राम स्तर तक सामाजिक संगठन का विस्तार, सशक्त महिला/युवा संगठन पर विचार-विमर्श तथा समाज को प्राप्त आवेदन पर सामाजिक सुनवाई सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की जायेगी. यह जानकारी समाज के जिलाध्यक्ष कलिंदर साहू ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola