ePaper

तेली समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक रहे : कलिंद्र साहू

Updated at : 18 Jan 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
तेली समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक रहे : कलिंद्र साहू

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला के पश्चिमी भाग का कमेटी गठन हेतु रविवार को दीपक साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला के पश्चिमी भाग का कमेटी गठन के लिए बैठक गुमला. छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज गुमला के पश्चिमी भाग का कमेटी गठन हेतु रविवार को दीपक साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष कलिंद्र साहू, केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग, महासचिव रामकृष्ण ओहदार व रामेश्वर साहू, उपाध्यक्ष नीलांबर साहू व जिला महिला अध्यक्ष अंजना साहू की उपस्थिति में कमेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष बाबूलाल साहू, महिला अध्यक्ष पार्वती देवी, सचिव रिंकी देवी व कोषाध्यक्ष अनामिका देवी एवं युवा अध्यक्ष विकास कुमार साहू को बनाया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष कलिंद्र साहू ने समाज के लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए सतत जागरूक रहने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि तेली समाज का संगठन एक सशक्त संगठन है, जो लगातार समाज के बौद्धिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना को जगाने के लिए प्रयासरत है. समाज के लोग संगठित होकर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने, बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ नई तकनीक से सतत आर्थिक विकास के लिए प्रयासरत रहे. उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में समाज की चुनौतियां बढ़ सकती है. क्योंकि रोजगार और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर सरकार की नीति समाज के प्रति भेदभाव एवं विपरीत मानसिकता की रही है. इससे समाज में व्यापक बेरोजगारी एवं आक्रोश बढ़ रहा है. इन सब चुनौतियों का सामना सिर्फ सशक्त संगठन से ही किया जा सकता है. केंद्रीय उदासीन नाग ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति द्वारा पिछड़े वर्गों के हक अधिकार के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहे हैं. हमारे अस्तित्व की रक्षा के लिए इन आंदोलन में समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिये. बैठक को महिला अध्यक्ष अंजना साहू ने भी संबोधित किया. बैठक का संचालन जिला महासचिव रामकृष्ण ओहदार ने किया. बैठक में करौंदी, तिर्रा, तेलगांव सहित अन्य गांव के सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola