गुमला के बीए पार्ट-वन की छात्रा ने फांसी लगा आत्महत्या की, मानसिक स्थिति थी खराब

थाना क्षेत्र के कुम्हारमोड़ निवासी छोटन उरांव की 18 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी शनिवार की रात्रि अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
गुमला : थाना क्षेत्र के कुम्हारमोड़ निवासी छोटन उरांव की 18 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी शनिवार की रात्रि अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वह बीएन जालान कॉलेज सिसई के बीए पार्ट-वन की छात्रा थी.
परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. शनिवार की शाम सभी खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गये थे. परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह उस वक्त हुई जब काफी देर तक वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली. आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. तब परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो देखा कि रेखा गले में साड़ी का फंदा लगाकर पंखे से लटक रही थी. आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया. तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










